निज़ामाबाद: मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की हुई मौत, फरिहा गांव में शोक की लहर
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव के कुरैशी मुहल्ला निवासी 65 वर्षीय इश्तियाक कुरैशी की मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम वह बकरी चराने के लिए गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास गए थे। उसी समय कुछ लड़के आम तोड़ने के लिए पेड़ पर कंकड़ मार रहे थे।