फरीदाबाद: फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में महिला कर्मचारी के साथ रेप का मामला दर्ज
पीड़िता के मुताबिक वह लोक लाज की शर्म से और अपने घर की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से अपने ऊपर होते रहे शोषण को सहती रही। लेकिन फिर भी उसे नौकरी से निकाल दिया गया। जिसके बाद उसने अब NIT महिला थाने में रेप के आरोपी पीयूष श्रीवास्तव, उसके साथ रेप की कोशिश करने और छेड़छाड़ करने वाले अजय शर्मा तथा मनदीप के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।