मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला में फरार कुख्यात अपराधियों की खैर नहीं, 124 के खिलाफ इनाम की हुई घोषणा
मोतिहारी जिला अंतर्गत लूट,हत्या,डकैती,रंगदारी,आर्म्स एक्ट शराब,ड्रग तस्करी कांडों में फरार 124 वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध इनाम की घोषणा की गई है। सभी सभी अपराधी 10 दिन के अंदर न्यायालय में समर्पण करें अन्यथा न्यायालय से आदेश प्राप्त कर अपराधी के घर की कुर्की पुलिस के द्वारा की जाएगी। उक्त जानकारी मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार की शाम जानकारी दिया।