बयाना: 15 साल की दूरियां मिटाकर एक हुए परिवार, गुरधानदी में एक ही आंगन में हुई सामूहिक गोवर्धन पूजा
उपखंड के गांव गुरधानदी में यदुवंशी सैनी समाज के परिवारों ने आपसी मनमुटाव भुलाकर एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। करीब 15 वर्षों से अलग-अलग रह रहे एक ही वंश के 14-15 परिवारों ने 9 नवंबर को महापंचायत आयोजित कर फिर से एकजुट होकर पारिवारिक परंपराएं निभाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।