उजियारपुर: उजियारपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की
उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर में एक युवक की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हो गई। उसकी पहचान राम आहलाद राय के बेटे रोशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि एनएच 28 को पार करने के क्रम में वाहन ने उसे ठोकर मार दिया ।इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को लोगों ने सड़क को जाम किया मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया।