उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड में भीषण ठंड का सितम जारी, जिलाधिकारी ने 17 और 18 जनवरी को विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में मौसम लगातार लोगों को परेशान कर रही है। भीषण ठंड के कारण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। भीषण ठंड के मध्य नजर जिलाधिकारी के द्वारा 17 और 18 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय को बंद रखने की निर्देश जारी किए गए हैं।