गुरुग्राम: SEC11 जनरल आब्जर्वर ने बैठक कर नूंह व गुरुग्राम जिला के 7हलकों में रैंडेमाइजेशन से नियुक्त किए 140माइक्रो ऑब्जर्वर।
गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र की जनरल आब्जर्वर दिलराज कौर के मार्गदर्शन में आज नूंह व गुरुग्राम जिला के विधानसभा क्षेत्रों में क्रिटिकल मतदान केंद्र स्थानों पर नियुक्त किए जाने वाले माइक्रो आब्जर्वर की रैंडेमाइजेशन प्रक्रिया द्वारा ड्यूटी लगाई गई। लघु सचिवालय में जनरल आब्जर्वर दिलराज कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई।DC ने बताया 25मई को मतदान प्रक्रिया पर रखेंगे नजर।