गुरुग्राम: ज़िला पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से लोगों के गुम हुए 30 मोबाइल फोन किए बरामद, मालिकों को किया वापस
साइबर सेल दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम को मोबाईल फोन्स गुम होने के संबंध में विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मोबाईल फोन की गुमशुदा शिकायतों/सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुए लोगों के गुम हुए मोबाइल फ़ोन में से एक माह में 30 मोबाईल फोन्स को CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से ढूंढने में सफलता हासिल की है।