डुमरांव: बक्सर से डुमरांव तक 20 किमी पदयात्रा: पर्यावरण, अंगदान जागरूकता व पौधारोपण
Dumraon, Buxar | Aug 2, 2026 धरती को हरा-भरा बनाने और समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आसा पर्यावरण, दधीती देहदान और शिका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बक्सर से डुमरांव तक 20 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए, जिन्होंने रास्ते भर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अंगदान के महत्व का संदेश दिया।