कासगंज: कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बैठक
बुधवार को प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जंहा उन्होंने विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी प्रणय सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री ने विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं की समस्याओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की।