नासरीगंज: शहर के पोस्टल रोड में चोरों ने बाइक की डिक्की तोड़कर चार लाख रुपये चुरा लिए
नासरीगंज शहर के पोस्टल रोड में खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर अज्ञात चोर चार लाख रूपये ले उड़े। इस मामले में तरावं गांव निवासी रंगबहादुर राय ने थाने में आवेदन देकर एफ आईआर दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार पीड़ित ने सोमवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे स्टेट बैंक की शाखा से चार लाख रूपये की निकासी की। और बाहर आकर नगदी अपनी बाइक की डिक्की में रख कर पास के ही एक सीएसपी मे