करेरा: करेरा में प्रतिभा का सम्मान: एसडीएम ने अनुष्का पाल को सम्मानित किया, कहा- बेटियां ही देश का भविष्य हैं
करेरा क्षेत्र की शासकीय विद्यालय की होनहार छात्रा अनुष्का पाल ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2025 में उनके टपक सिंचाई (Drip Irrigation) मॉडल के चयन के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी उन्हें सराहा जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम करेरा अनुराग निंगवाल ने अपने चैंबर में अनुष्का को सम्मानित किया। साथ ही शुभकामनाएं दीं