बीना: ग्राम लखाहार से सिरचोपी के बीच अधूरा पुल, ठेकेदार ने छोड़ा, ग्रामीण बच्चों संग तहसील पहुंचे
Bina, Sagar | Jun 25, 2025 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखाहार से सिरचौपी के बीच सड़क पर पुलिया का निर्माण करीब 1 वर्ष से चल रहा है। लेकिन करीब 2 महीना पहले ठेकेदार ने पुलिया का काम अधूरा छोड़ दिया। जो ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। और बारिश की वजह से पानी भर गया,जिससे ग्रामीणों को निकालने परेशानी हो रही है। बच्चों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने तहसील में ज्ञापन सोपा है