बीना: पड़रिया रेलवे फाटक: भोपाल-बीना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Jun 24, 2025 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत पडरिया रेलवे फाटक भोपाल बीना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरने से अज्ञात यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी आरके जोरम, प्रधान आरक्षक यूनुस खान मौके पर पहुंच गए और शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। और पहचान के लिए मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी है।