बीना: ग्राम मालखेड़ी में करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Jun 25, 2025 22 वर्षीय हरि ओम पिता अशोक तिवारी निवासी ग्राम मालाखेड़ी जो मंगलवार की शाम घर के टीन शेड पर काम कर रहा था तभी करंट टीन शेड में आ गया । युवक को गंभीर हालत में परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, बुधवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।