गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे स्टेशन पर RPF का बड़ा अभियान, अवैध गतिविधियों में शामिल 62 लोग गिरफ्तार
शनिवार को शाम 5:00 बजे गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल RPF गया द्वारा शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज और रेलवे ट्रैक के आसपास सघन जांच की गई। अभियान में विभिन्न प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई