पिंड्रा: चोलापुर में नेशनल हाईवे किनारे मिला अर्ध जला हुआ शव, पुलिस की टीम जांच में जुटी, हत्या की आशंका जताई गई
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। आधे जले हुए शव को लेकर पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध है, प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को जलाए जाने की आशंका है।