इगलास: इगलास तहसील क्षेत्र के गांव बीरानगला और गहलऊ में लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ, ग्रामीण परेशान
Iglas, Aligarh | Aug 22, 2026 इगलास। तहसील क्षेत्र के गांव बीरानगला और गहलऊ के ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण की मांग उठाई है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर सड़क को जल्द पक्का कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 25 साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसके बाद से आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।