हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर कुलपति से उनके कार्यालय में मिला छात्र मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल
विभावी में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्र मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार साढ़े चार बजे कुलपति से मिला।प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय में एक से अधिक पद पर एक व्यक्ति के रहने से छात्रों को होने वाली समस्या,सूचना अधिकार के तहत माँगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और परीक्षा विभाग के द्वारा ली गई परीक्षाओं का परिणाम शीघ्र घोषित किए जाने की माँग की।