हज़ारीबाग: विभावि इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट कल से, गौतम बुद्ध महाविद्यालय में विभिन्न कॉलेजों की टीमें होंगी शामिल
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वावधान में बुधवार से इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। इसका उद्घाटन कार्यक्रम गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सुबह 10 बजे होगा। महाविद्यालय मैदान में टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य और विभावि स्पोर्ट्स से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।