तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन न मिलने से परेशान , ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को सोपा ज्ञापन
तेंदूखेड़ा नगर में स्वास्थ्य कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन नियमित रूप से न मिलने पर आज बुधवार की शाम 5 बजे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक जुट होकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को विज्ञापन सोप जिसमें उन्होंने मांग की कि उनका वेतन भुगतान जल्द से जल्द किया जावे।