कल्पा: ज़िला के पोवारी समीप पटेल और HPPCL कम्पनी की लापरवाही से कटा पोवारी का सड़क मार्ग, वाहनों की आवाजाही ठप: पूर्ण सिंह
Kalpa, Kinnaur | Jul 5, 2025 पोवारी निवासी एवं कुनो चारंग पंचायत के पूर्व प्रधान पूर्ण सिंह नेगी नें पोवारी में शनिवार सुबह 10:10 बजे कहा कि ज़िला के पोवारी समीप HPPCL व पटेल कम्पनी द्वारा बैराज निर्माण के कार्य के दौरान कोताही बरतने से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान सड़क पानी के बहाव से कट चूका है।ऐसे में पोवारी व पूर्बनी गाँव के तरफ बड़े वाहनों की आवाजाही कई महीनो से ठप पड़ी हुई है।