सिमरिया: बोदा में कार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कुचला, मौत; घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
जेके सीमेंट कंपनी के इलेक्ट्रिकल हेड की कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। घाटना के बाद गुस्साए परिजनों एवं ग्रामवासियो ने बोदा मोड़ में जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लंबा जाम लग गया इस दौरान ग्राम वासियों एवं परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी भी की वही जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस, एसडीओपी पहुंचे।