टिब्बी: टिब्बी में प्रशासनिक आदेश की अवहेलना पर बाजार बंद करने की चेतावनी, व्यापार मंडल संस्था ने सौंपा ज्ञापन
एसडीएम के जारी आदेशों की पालना नही होने के आरोप लगाते हुए से कस्बे की व्यापार मण्ड़ल संस्था के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर बाजार बंद की चेतावनी दी है। मामला कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान के कब्जे की बहाली से जुड़ा है जिसमें व्यापार मण्ड़ल के पदाधिकारियों का कहना है कि स्पष्ट आदेश के बावजूद पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।