गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान
बुधवार को दोपहर 2:00 बजे गया शहर के मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “स्ट्रेस मैनेजमेंट फॉर एवरीडे मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दास अंबिका भारती ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।