भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान की ओर से प्रदेश भर में भ्रष्टाचार को जड़ मूल से खत्म करने को लेकर एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रथम में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारियों के साथ एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भ्रष्टाचार को लेकर जानकारी दी गई ।