अमरोहा: डिडौली कोतवाल मनोज कुमार की अपराधियों पर कार्रवाई जारी, चेकिंग के दौरान तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Oct 21, 2026 अमरोहा के डिडौली में कोतवाल मनोज कुमार की अगुवाई में पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नावेद पुत्र नासिर, निवासी गांव पायती कलां, थाना डिडौली के रूप में हुई है।