जतारा: रामनगर:घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप: पति ने पत्नी से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
दिगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सरोज अहिरवार (27 वर्ष) अपने घर पर थी, तभी किसी बात को लेकर उसका पति अखिलेश अहिरवार से विवाद हुआ था।