ब्यौहारी: देवलौद थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 से एक महिला हुई लापता, थाने में दी गई तहरीर
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की रहने वाली महिला अनीता घर से लापता हो गई है। महिला की तलाश परिजनों ने की लेकिन महिला का कही पता नहीं चला जिसके बाद पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने पति की शिकायत पर रविवार शाम 4 बजे मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।