ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के बरा गांव में घर से हज़ारों की चोरी, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरा गांव में घर से हजारों की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित रामपति साहू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर शनिवार सुबह 8 बजे मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि चोरी 40 हजार से अधिक की है। जिसमें चांदी के कुछ जेवर एवं नगद राशि शामिल है।