शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के मार्गदर्शन में निवाड़ी ब्लॉक में 10 से 24 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारी को लेकर धानी होटल निवाड़ी में शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे जिला स्तरीय फाइलेरिया मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण एवं मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला आयोजित की गई।