पटेरा: जमाटा गांव में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त
Patera, Damoh | Aug 14, 2026 पटेरा थाना क्षेत्र के जमाटा गांव में सूरजपाल राजपूत का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मकान गिरने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।