राजपुर: बरियों पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
बलरामपुर जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, चौकी बरियों क्षेत्र के ग्राम आरा सरना पारा के पास पिकअप वाहन से मवेशी तस्करी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन भागने के दौरान पिकअप वाहन खेत में फंस गया।