गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन थाना पुलिस टीम ने मारपीट की घटना में शामिल 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने मारपीट की घटना कारित करने वाले युगल कुमार, राजेश कुमार, प्रत्यक्ष राणा, नमन बंसल और आदित्य बंसल नाम के 5 शातिर अभियुक्तों को रविवार शाम करीब 5 बजे थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135 BNSS के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।