राहे: राहे की कई पंचायतों में खेलो सिल्ली का सफल आयोजन
Rahe, Ranchi | Jan 30, 2024 गांव के उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए मंगलवार को कई पंचायत में खेलो सिल्ली अभियान संपन्न कराया गया। बंसिया पंचायत के चिरुडीह मैदान, लोवाहातू पंचायत के डोमनडीह मैदान, राहे पंचायत के उरांव मैदान और होटलो पंचायत के होटलो मैदान में गांव के खिलाड़ियों के बीच दौड़, लंबी-ऊंची कूद, कबड्डी, फुटबॉल आदि प्रतियोगिता की गई।