हमीरपुर: बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान मुटनी गांव के युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के द्वारान परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर आर्थिक तंगी के शिकार युवक ने पेट दर्द की बीमारी से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थाना बिवांर के मुटनी गांव निवासी 25 विनोद पुत्र मुन्नीलाल बीते कई दिनों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहा था। पिता की मौत के बाद वह ही किसी तरह से घर का भरण-पोषण कर पा रहा था।