हमीरपुर: सदर कोतवाली में एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
बुधवार की शाम 5 बजे उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर के द्वारा सदर कोतवाली में आगामी त्यौहार दुर्गा प्रतिमा स्थापना, रामलीला व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी त्यौहारों के दौरान शांति और सद्भावना बनाए रखना है। बैठक में स्थानीय प्रशासन, धर्मगुरु और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए।