सपहा सीएचसी परिसर में तीन वर्षों से 15 खराब एंबुलेंसें जंग खा रही हैं। मुख्यमंत्री महामाया सचल अस्पताल की 6 और अन्य 9 एंबुलेंसें झाड़-झंखाड़ में कबाड़ बन चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ये संसाधन बेकार पड़े हैं, जबकि मरीजों को एंबुलेंस की कमी झेलनी पड़ रही है।