बाड़ी: प्रशासन की अनदेखी से नोहरा गांव में नरकीय हालत, गलियों व आम रास्तों में भरा है दूषित पानी, जीना हो रहा दुश्वार
Bari, Dholpur | Dec 26, 2024 बाड़ी उपखंड के नोरहा गांव की गलियों तथा आम रास्ते में दूषित पानी के भराव से लोग नरकीय हालत में रहने को विवश बने हुए हैं। बीते काफी समय से दूषित पानी का भराव होने के चलते यहां हालात इस कदर खराब बने हुए हैं कि लोगों का पैदल निकलना दूभर बना हुआ है। आम रास्तो में करीब 2 फीट तक कीचड़नुमा पानी भरा होने से माहौल पूरी तरह बदबूदार बना हुआ है।