सायला: भाद्राजून पुलिस ने 264 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया जब्त, क्रेटा कार छोड़कर फरार हुए तस्कर
Sayla, Jalor | Aug 22, 2024 भाद्राजून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 264 किलो अवैध डोडा पोस्त व तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त किया। वहीं पुलिस को देख तस्कर वाहन को छोड़कर फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही हैं। भाद्राजून थानाधिकारी प्रेमाराम ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान तखतगढ से नौसरा की ओर जा रही एक कार को शंखवाली से बरामद किया।