रायसेन: पानी संकट से जूझ रहे खंडेरा के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट पहुंचकर हैंडपंप की मांग की
Raisen, Raisen | Apr 4, 2026 रायसेन जिले के खंडेरा गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके मोहल्ले में नल-जल योजना तो लागू है, लेकिन पानी सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।