चायल: काजीपुर बाजार में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की हुई मौत
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर बाजार में मंगलवार रात तेज रफ्तार बुलेट ने बाजार से लौट रही कुसुम देवी और उनकी दो बेटियों को टक्कर मार दी। हादसे में कुसुम देवी, छह वर्षीय संध्या और आठ माह की रीजा घायल हो गईं। प्रयागराज एसआरएन ले जाते समय संध्या की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा!