झालरापाटन: झालरापाटन में पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च, नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्ण कराने और लोगों को भयमुक्त मतदान का भरोसा दिलाया
झालरापाटन में नगर पालिका चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों के मन से डर दूर करने के मकसद से रविवार सुबह पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लेग मार्च निकाला।यह फ्लेग मार्च महाराणा प्रताप सर्कल से शुरू हुआ। पुलिस उप अधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा,