विभूतिपुर: विभूतिपुर सीएचसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ 31 जुलाई को डीवाईएफआई करेगा हल्ला बोल प्रदर्शन
विभूतिपुर सीएचसी स्वास्थ्य विभाग में फैले भीषण भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) ने कड़ा रुख अपनाया है। गंगौली मंदा इकाई ने आरोप लगाया है कि पंचायत में हाल ही में बहाल की गई प्रत्येक आशा कार्यकर्ता से स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम (प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक) और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा डेढ़ लाख रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।