विभूतिपुर: विभूतिपुर के मोहम्मदपुर सकरा में नशे में धुत डीजे चालक ने ली जान, मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब एक नशे में धुत डीजे पिकअप ने एक व्यक्ति की जान ले ली। यह हृदय विदारक घटना 20 जुलाई 2025 की रात को हुई। मृतक मो. सहजाद की पत्नी शबरुन खातून ने बिभूतिपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 'हलचल डीजे' जिसका संचालक पंकज महतो है, का चालक नशे में धुत था।