विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, 2 गिरफ्तार
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौक पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ देर रात चोरी के एक आरोपी के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में विभूतिपुर के थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।