कोरांव: चिरांव में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने निगला जहर, तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल किया रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के चिरांव गांव के पोखडोर मजरे में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक बुधवार को दोपहर में जहर निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन कोरांव बाजार के एक निजी अस्पताल ले आए। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक ज्योतिष कुमार पाल पुत्र देशराज ने पिता की डांट के बाद जहर निगल लिया।