डिंडौरी: भरवई माल चौकी टोला का प्राथमिक शाला भवन जर्जर, ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के भरवई माल चौकी टोला का प्राथमिक शाला भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और गिरने की स्थिति में है जिसके चलते ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर वैकल्पिक व्यवस्था की गुहार लगाई। दरअसल प्राथमिक शाला भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है और खतरे बना हुआ है जिसके चलते वैकल्पिक व्यवस्था कराने को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है ।