भरथना: बकेवर हाफिज नगर में किसान खेत से लौटते समय बेहोश होकर गिरा, अस्पताल में भर्ती
बकेवर के हाफिज नगर निवासी किसान प्रेम सिंह यादव (55) बुधवार खेत से लौटते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें गंभीर हालत में बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार शुगर कम होने और बीपी गिरने से किसान बेहोश हुए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। उक्त जानकारी अस्पताल से बुधवार देर शाम 7:00 बजे प्राप्त हुई है