चास: कमालडीह गांव में शॉर्ट सर्किट से बिजली के खंभे में आग, अफरातफरी मची
Chas, Bokaro | May 30, 2026 बोकारो जिले के कमालडीह गांव में शनिवार को शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली पोल में भीषण आग लग गई।समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि पोल से अचानक निकली चिंगारी और धुएं को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।